मंगल का राशि परिवर्तन क्या डालेगा आप पर असर


माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि 7 फरवरी 2020 दिन शुक्रवार को रात में 10 बजकर 15 मिनट पर मंगल का राशि परिवर्तन हो रहा है। मंगल शक्ति, साहस, प्रतियोगता, शत्रु, विपक्ष विवाद, उत्तेजना का कारक ग्रह है। मंगल का परिवर्तन अपनी राशि वृश्चिक से  हो रहा है। अब मंगल देव गुरु की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। पंडित दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार मंगल धनु राशि मे 22 मार्च 2020 दिन रविवार तक रहेंगे। मंगल यहां भी उत्तम फल प्रदान करने वाले होंगे क्योंकि देव गुरु, मंगल के मित्र ग्रह हैं। इसलिए मंगल पूर्ण प्रभाव दे पाने में समर्थ होंगे। यहां पहले से ही केतु के साथ राशि स्वामी गुरु भी विद्यमान होंगे, इसलिए कई राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। यहां पढ़ें मंगल के इस राशि परिवर्तन का किस राशि पर क्या प्रभाव होगा: 



  • मेष : भाग्य एवं पराक्रम में वृद्धि, पिता से लाभ, मनोबल वृद्धि, यात्रा पर खर्च । 

  • वृष : पेट की समस्या, धन वृद्धि, आय में वृद्धि, राज्य से लाभ, पराक्रम में वृद्धि। 

  • मिथुन : क्रोध में वृद्धि, दाम्पत्य सुख में कमी, गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि एवं खर्च, राज्य लाभ। 

  • कर्क : रोग ऋण शत्रुओं पर विजय, यात्रा पर खर्च, क्रोध में वृद्धि, सरकारी लाभ, मन अशांत ।

  • सिंह : रोग ऋण शत्रुओं की पराजय, मन अशान्त, पढ़ाई में अवरोध, संतान पर खर्च, आय में वृद्धि ।

  • कन्या :  जमीन जायदाद से लाभ, माता के स्वास्थ्य की चिंता, राज्य से लाभ, कार्य क्षेत्र में वृद्धि।

  • तुला : पराक्रम वृद्धि, भाग्य वृद्धि, पिता का सहयोग, दाम्पत्य को लेकर चिंता।

  • वृश्चिक : वाणी तीव्र, पेट की समस्या, धन वृद्धि, धन लाभ की स्थिति, पैर में कष्ट।

  • धनु : दाम्पत्य में तनाव, क्रोध में वृद्धि, पिता से कष्ट या पिता को कष्ट, मानसिक पीड़ा।

  • मकर : आंख में कष्ट, पराक्रम में वृद्धि, दाम्पत्य में सामान्य तनाव, रोग ऋण शत्रु विजय, खर्च में वृद्धि।

  • कुम्भ:- आय में वृद्धि, अध्ययन में अवरोध, शत्रु विजय, संतान को लेकर चिन्ता, वाणी तीव्र।

  • मीन :- राज्य से लाभ, कार्य मे वृद्धि, माता को कष्ट, गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि ।