खूबसूरती के दिवाने बहुत है दिशा के

 


दिशा पाटनी की खूबसूरती के दिवाने लड़के और लड़कियां दोनों ही हैं। जहां दिशा लड़को की फेवरेट बन चुकी हैं तो वहीं हर लड़की उनकी तरह खूबसूरती का राज जानना चाहती हैं। तो आपके लिए हम ले आएं हैं ये खुशखबरी। आखिर दिशा की खूबसूरती का राज पता चल गया है। आप भी जानिए किस तरह दिशा खुद को इतना मेंटेन और जवां रखती हैं। आप भी ये टिप्स अपना कर दिख सकती हैं दिशा की ही तरह खूबसूरत।


दिशा parlour के चक्कर बहुत कम काटती हैं। कैमिकल के बजाय वो नेचरल प्रोडक्ट पर ज्यादा ध्यान देती हैं। उनकी खूबसूरती के लिए Ntaure का सबसे ज्यादा अहम है। यही कारण है कि खानपान ही नहीं, बल्‍क‍ि बालों से लेकर चेहरे तक के लिए वे नेचुरल चीजें ही इस्तेमाल करती हैं। साथ ही लेती हैं प्रोपर डाइट


जहां सभी लोग इस धूप से बजते हैं वहीं दिशा इसे किसी वरदान से कम नहीं मानती हैं। वो हर सुबह उठ कर धुप जरूर लेती हैं। जिससे शरीर और दिमाग दोनों ही स्वस्थय रहता है। उनकी खूबसूरती का सबसे बड़ा राज धूप ही है।


इसके अलावा वो योगा पर भी ध्यान देती हैं। उनका मानना है कि सुबह की धूप के साथ सूर्य नमस्कार और प्रणायाम उनकी खूबसूरती के लिए फायदेमंद है। ये दोनों ही चेहरे पर एक चमक लाते हैं। इससे शरीर अंदर से खूबसूरत बनता है


दिशा अपनी सेहत और त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए बहुत सारा पानी पीती हैं। पानी से शरीर की कई बिमारियां दूर हो जाती है। दिशा दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीती हैं। इसके अलावा वो फ्रूट जूस भी पीती हैं


दिशा पार्लर जाने के बजाय घर पर ही नेचुरल प्रॉडक्ट से फेस पैक बनाती हैं। इसके लिए वो कभी नींबू-शहद तो कभी शहद और मलाई का इस्तेमाल करती हैं